Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मकान में डायनामाइट विस्फोट, चार बच्चे घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी...

सभी घायल बच्चों का बैतूल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मकान में डायनामाइट विस्फोट, चार बच्चे घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी...
X

MP News : बैतूल। जिले के मिलानपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां मकान के अंदर डायनामाइट फटने से चार बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे खेलते हुए कहीं से डायनामाइट लेकर घर आए और उसे बिजली के स्विच से जोड़ने की कोशिश की, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे के समय बच्चों के परिजन काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। सभी घायल बच्चों का बैतूल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

MP News : पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मिलानपुर गांव में रहने वाले चार बच्चे, जो अलग-अलग परिवारों से हैं, खेलते समय कहीं से डायनामाइट प्राप्त कर लिया। बच्चों ने इसे खिलौना समझकर घर लाया और मकान के अंदर बिजली के स्विच से जोड़ने की कोशिश की। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

MP News : बैतूल बाजार थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे डायनामाइट कहां से लाए और इसे किस तरह से मकान में लाया गया। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि डायनामाइट पास के किसी खनन क्षेत्र या अवैध भंडारण से प्राप्त हुआ हो सकता है। पुलिस ने मकान और आसपास के क्षेत्र की तलाशी भी शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire