Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Durg Rape-Murder Case: दुर्ग में मासूम के साथ रेप-हत्या: कांग्रेस टीम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, SIT जांच में जुटी

Durg Rape-Murder Case: दुर्ग में मासूम के साथ रेप-हत्या: कांग्रेस टीम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, SIT जांच में जुटी
X

Durg Rape-Murder Case: दुर्ग: जिले के उरला इलाके में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में बुधवार को कांग्रेस की 5 सदस्यीय जांच समिति पीड़िता के घर पहुंची। टीम ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसमें संगीता सिन्हा, हेमा देशमुख, यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल, प्रेमलता साहू, राकेश ठाकुर, गया पटेल और मुकेश चंद्राकर शामिल थे।

Durg Rape-Murder Case: एसपी ने बनाई SIT

दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में यह टीम साक्ष्य जुटाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट पेश करने का काम करेगी। SIT में मोहन नगर थाना प्रभारी शिव प्रसाद चंद्रा, महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक सहित कई अधिकारी शामिल हैं।

Durg Rape-Murder Case: इन धाराओं में केस दर्ज

मोहन नगर थाने में सन्नी यादव की शिकायत पर अपराध क्रमांक 133/25 दर्ज किया गया। इसमें धारा 137(2), 103(1), 64(2)(एफ), 65(2), 66, 238(ए) बीएनएस और 6 पॉक्सो एक्ट शामिल हैं।

Durg Rape-Murder Case: क्या है मामला?

रविवार सुबह 9 बजे बच्ची दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। शाम 7:30 बजे उसकी लाश एक कार की डिक्की में मिली। शरीर पर चोट के निशान और खून देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम से रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने बच्ची के चाचा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire