Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Durg Rape Murder Case: दुर्ग नाबालिग रेप-हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट के वकील लड़ेंगे केस, विधायक रिकेश सेन उठाएंगे खर्चा

Vpb
Durg Rape Murder Case: दुर्ग नाबालिग रेप-हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट के वकील लड़ेंगे केस, विधायक रिकेश सेन उठाएंगे खर्चा
X

Durg Rape Murder Case: दुर्ग: दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दिल दहला देने वाले मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बड़ी पहल हुई है। वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने ऐलान किया कि सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम इस केस को लड़ेगी, जिसमें स्थानीय अधिवक्ता भी शामिल होंगे। विधायक ने कहा, “वकीलों का सारा खर्च मैं जनसहयोग से उठाऊंगा, ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिले और आरोपी को फांसी की सजा हो।”

Durg Rape Murder Case: भिलाई के मशहूर वकील राजकुमार तिवारी इस मामले में मुफ्त सेवा देंगे। रिकेश सेन ने बताया, “मैं दिल्ली गया था और वहां पांच बड़े वकीलों से बात की। दुर्ग के पांच स्थानीय अधिवक्ता भी नि:शुल्क इस केस को देखेंगे। राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में यह टीम काम करेगी। बांसुरी स्वराज से भी चर्चा चल रही है।” उनका मकसद है कि आरोपी को कठोर सजा मिले।


Durg Rape Murder Case:
दुर्ग पुलिस ने भी तेजी दिखाई है। एसपी ने सात अधिकारियों की विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है, जो मामले की गहन जांच कर जल्द कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सुनवाई होगी, ताकि आरोपी को सजा दिलाने में देरी न हो। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire