Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Fire in Durg Railway Station: दुर्ग रेलवे स्टेशन: ट्रेन के AC कोच में लगी आग, स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल

Fire in Durg Railway Station: दुर्ग रेलवे स्टेशन: ट्रेन के AC कोच में लगी आग, स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल
X

Fire in Durg Railway Station: दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और वे आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Fire in Durg Railway Station: राहत और बचाव कार्य जारी है, और सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आग को जल्दी से बुझाया जा सके। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग गुड्स शेड के 9 नंबर लाइन पर स्थित एक थर्ड एसी कोच में लगी थी। हालांकि, यह कोच रेलवे स्टेशन से काफी दूर खड़ा था, जिससे अन्य कोचों को सुरक्षित रूप से अलग कर लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम कोच के कांच तोड़कर आग बुझाने में लगी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire