Begin typing your search above and press enter to search.
Durg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की गाड़ियां टकराईं, बाल-बाल बचे...
यह घटना जिला अस्पताल दुर्ग के सामने हुई।

Durg News : दुर्ग। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह घटना अचानक गाय के सामने आने के कारण हुई, जब गाड़ी को बचाने के चक्कर में टकराव हो गया। मुख्यमंत्री की गाड़ी बाल-बाल बच गई, लेकिन काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
Durg News : यह घटना जिला अस्पताल दुर्ग के सामने हुई। मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया।
Durg News : इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, और दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे। हालांकि, इस घटना के बाद सभी को राहत मिली है कि मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को कोई चोट नहीं आई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


