Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Durg News : मोबाइल में गेम खेलने को लेकर लगाई फटकार, नाराज छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...

Durg News : दुर्ग। जिले के स्मृतिनगर चौकी के विनोभा नगर जुनवानी में एक 11वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Durg News : मोबाइल में गेम खेलने को लेकर लगाई फटकार, नाराज छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...
X
Durg News : दुर्ग। जिले के स्मृतिनगर चौकी के विनोभा नगर जुनवानी में एक 11वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग के बाद पिता ने कम नंबर आने और मोबाइल में गेम खेलने को लेकर बेटे को फटकार लगाई थी। जिसके बाद नाराज बेटे ने कमरे में पंचिंग बैग के बेल्ट से फंदा बनाकर झूल गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Durg News : बता दें कि छात्र का नाम चुम्मन लाल साहू 16 वर्ष है। वह सीबीएससी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। उसके पिता शिव प्रकाश साहू एक स्कूल में माली का काम करते हैं और मां सुरेखा साहू टेलर हैं। चुम्मन के भाई के दोस्त ने बताया कि चुम्मन पढ़ाई में काफी तेज था और पशु प्रेमी था। मोहल्ले में किसी भी स्ट्रीट डॉग या मवेशी को चोट लग जाए और उसे इसकी जानकारी हो जाए तो वो डॉक्टर को बुलाकर ले आता था, या फिर दवा लेकर आता था। मोहल्ले के लोगों को भी ये यकीन नहीं होता है कि उसने ऐसा कदम कैसे उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire