Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Durg News : बीएसपी प्लांट में बड़ा हादसा, इलेक्ट्रिक केबल के जाल के बीच युवक की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...

Durg News : दुर्ग। जिले के भिलाई स्टील प्लांट में एक बड़ी घटना सामने आई है। इलेक्ट्रिक केबल के जाल के बीच एक व्यक्ति मृत पाया गया है।

Durg News : बीएसपी प्लांट में बड़ा हादसा, इलेक्ट्रिक केबल के जाल के बीच युवक की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...
X
Durg News : दुर्ग। जिले के भिलाई स्टील प्लांट में एक बड़ी घटना सामने आई है। इलेक्ट्रिक केबल के जाल के बीच एक व्यक्ति मृत पाया गया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से मौत हुई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

Durg News : बता दें कि ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में यह हादसा हुआ है। पैनल के अंदर केबल के बीच में व्यक्ति मृत पाया गया है, उसकी दीवार टूटी पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि पैनल की दीवार को तोड़कर ही व्यक्ति अंदर घुसा है। यह कहां का रहने वाला है? क्या नाम है? इस बारे में विभागीय कार्मिक को कुछ भी पता नहीं है। वहीं ट्रेड यूनियन नेताओं ने आशंका जताई है कि यह चोर हो सकता है। केबल काटने के लिए अंदर घुसा होगा, जहां करंट से मौत हो गई है। व्यक्ति के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है।

Durg News : विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि बीएसपी के शॉप को बिजली सप्लाई करने वाली लाइन को ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। तार कटे हुए दिख रहे हैं। चालू लाइन के बीच कॉपर का वायर को काटने की कोशिश की गई है। वहीं भट्ठी थाना के टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्थिति देखकर यही लगता है कि चोरी के मकसद से ही व्यक्ति अंदर घुसा होगा। फिलहाल, प्लांट की लाइन को बंद किया जा रहा है, ताकि शव को बाहर निकाला जा सके।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire