Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Durg News : 19 दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, नशे में हुआ था विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार...
Durg News : दुर्ग। जिले के पुलगांव नाला में आज पुलिस ने बोरी में बंद एक युवक की लाश बरामद की है। बताया जाता है कि युवक 17 जून से लापता था।

Durg News : दुर्ग। जिले के पुलगांव नाला में आज पुलिस ने बोरी में बंद एक युवक की लाश बरामद की है। बताया जाता है कि युवक 17 जून से लापता था। लाश पूरी तरह डिकम्पोज हो गई थी। मृतक के भाई ने कपड़ों के आधार पर युवक की शिनाख्ती की है। पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमर्टम और डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है।
Durg News : सोमनी थाना निरीक्षक रामेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के नाला से एक बॉडी मिली है। सोमनी थाना में 17 जून को एक युवक का गुम इंसान कायम हुआ था। घटना की जांच में कुछ संदेहियों को पकड़ पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शराब के नशे में उनके बीच विवाद हुआ जिसके चलते आरोपियों ने संदीप को हाथ मुक्के से मारपीट की। जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। नशे में ही आरोपियों ने उसके शरीर से पत्थर बांध उसे नाला में फेंक दिया था। आरोपी ईशु देशमुख और पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर आज लाश की तलाश नाला में की गई। लाश लगभग डिकंपोज हो चुकी है।
Durg News : गौरतलब हो कि संदीप आडिल21 वर्ष 16 जून से जब घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने थाना पहुंच गुम इंसान दर्ज कराया था। सोमनी पुलिस ने जांच के दौरान कुछ संदेहियों से कुछ गवाहों से पूछताछ करने के बाद जब कड़ाई से पूछताछ करने की तो युवक की हत्या का खुलासा हुआ। दोनों आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि हमने पुलगांव नाला में उसको मार कर फेंका है। मृतक संदीप और आरोपियों के बीच पहले से कोई परिचय नहीं था। अचानक शराब पीने के दौरान उनके बीच विवाद हुआ। उसी में बात बढ़ी और मारपीट से अचेत संदीप बीच रास्ते में ही खत्म हो गया। आरोपियों ने एक स्कार्फ से बाडी और पत्थर बांध उसे नाला में फेंक दिया था। डिकंपोज संदीप की लाश रिकवर कर पंचनामा बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौके पर आज आरोपियों को भी लाया गया था उनकी निशानदेही पर लाश बरामद की गई। कपड़े से संदीप के बड़े भाई ने लाश की पहचान की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


