Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Durg News : घर में लगी भीषण आग, तीन लाख रुपये नकद, जेवर और दस्तावेज जलकर खाक...

पुलिस आग के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन कर रही है।

Durg News : घर में लगी भीषण आग, तीन लाख रुपये नकद, जेवर और दस्तावेज जलकर खाक...
X

Durg News : दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित न्यू कृष्णानगर इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखे लगभग तीन लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Durg News : मकान मालिक हीरावन साव ने बताया कि आग लगने के समय घर में केवल उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि वे कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक घर में रखे नकद रुपये, जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जल चुके थे।

Durg News : हीरावन साव की बेटी ने बताया कि घर में 1 लाख 20 हजार रुपये का लोन बंधन बैंक से लिया गया था, जो हाल ही में पेटी में रखा गया था। इसके अलावा घर में सब्जी व्यापार से जुड़ी रकम भी रखी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire