Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Durg Crime : पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, फिर लाश को फेंक दी कुड़े में, आरोपी गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 19 Aug, 2024
दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के सतनामीपारा में बीती रात शराब पीने बैठे पिता-पुत्र में जमकर विवाद हो गया।
Durg Crime : दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के सतनामीपारा में बीती रात शराब पीने बैठे पिता-पुत्र में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुत्र ने सिर पर पत्थर मारकर पिता की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर नाराज रहता था।
Durg Crime : बता दें कि मृतक गीतेलाल पुरोहित सतनामी पारा में रहता था। उसने दो शादी की थी। पहली पत्नी से उसका एक लड़की और एक लड़का आरोपी प्रकाश था। वहीं दूसरी पत्नी से दो लड़कियां तथा एक लड़का है। सभी की शादी हो चुकी है। मृतक गीतेलाल अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। इस बात को लेकर पहली पत्नी का बेटा प्रकाश गीतेलाल से नाराज रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। हालांकि बाद में दोनों परिवारों में बातचीत भी शुरू हो गई थी।
Durg Crime : पुलिस के मुताबिक रविवार रात प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर आया। दोनों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद प्रकाश ने अपने पिता से और शराब मंगाने के लिए कहा। पिता गीतेलाल ने पैसा नहीं होने की बात कही। इस बात पर पिता-पुत्र में जमकर विवाद हो गया। विवाद दूसरी शादी तक पहुंच गया। विवाद बढ़ता देख गीतेलाल की दूसरी पत्नी पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी के घर चली गई। इधर, गुस्साए प्रकाश ने अपने पिता के सिर पर पत्थर पटक दिया।
Durg Crime : थोड़ी देर बाद गीतेलाल की मौत हो गई। गीतेलाल की लाश घर के पीछ कूड़े में फेंककर प्रकाश अपने घर चला गया। जब सन्नाटा पसरा तब दूसरी पत्नी घर पहुंची। गीतेलाल को मृत हालत में देखकर उसने मोहल्लेवालों को खबर दी। इधर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी, देश ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन
- 2. CG News : यात्री बस से 600 नग चांदी के पायल बरामद, युवक से पूछताछ जारी
- 3. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
- 4. Anant Ambani Birthday : अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में सजी सितारों की महफिल, सलमान-शाहरुख से रणवीर तक ने खास अंदाज में दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

