Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Durg Crime : रिटायर पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट, परिवार गया था छठ पूजा करने...

घटना के बाद आरोपी बेटे ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Durg Crime : रिटायर पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट, परिवार गया था छठ पूजा करने...
X
Durg Crime : दुर्ग। छठ पूजा के अवसर पर भिलाई में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बालाजी नगर जोन-2 में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के दौरान परिवार के सदस्य छठ पूजा मनाने राउलकेला गए थे और इसी बात का फायदा उठाते हुए बेटे ने अपने पिता पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।


Durg Crime : खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज ने बताया कि मृतक 65 वर्षीय श्याम नारायण सिंह, जो कि भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से रिटायर हो चुके थे, की हत्या उनके ही बेटे करण नारायण सिंह ने की है। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा अक्सर रिटायरमेंट के पैसों को लेकर अपने पिता से विवाद करता था।


Durg Crime : बताया जाता है कि आज शुक्रवार तड़के सुबह आरोपी ने अपने पिता से पानी पीने के बहाने रूम खुलवाया और सोते हुए पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले से श्याम नारायण सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटे ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


Durg Crime : घटना के समय मृतक की पत्नी और दो बेटे अपनी बहन के घर छठ पूजा मनाने राउलकेला गए थे। आरोपी अपने बड़े भाई और पिता के साथ घर में ही था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire