Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का हुआ आगाज, पूरा शेड्यूल सहित जानें कहां देख सकते है लाइव स्ट्रीमिंग!

Vpb
Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का हुआ आगाज, पूरा शेड्यूल सहित जानें कहां देख सकते है लाइव स्ट्रीमिंग!
X
Duleep Trophy 2024: खेल डेस्क: दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज आज गुरुवार से होने जा रहा है। ये फॉर्मेट लाल गेंद से खेला जाता है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में होंगे। इस टूर्नामेंट से घरेलू सीजन 2024-25 की शुरुआत होगी।

Duleep Trophy 2024: चार टीमें लेंगी भाग
इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी टीम शामिल है। पूर्व में इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार चार टीमें खेलती दिखाई देगी। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा इन का चयन हुआ है।

Duleep Trophy 2024: ग्रुप स्टेज पर खेले जाएंगे कुल छह मुकाबले
पहले दिन इस टूर्नामेंट में दो मैच होंगे। पांच से आठ सितंबर के बीच, पहले मैच में टीम ए और टीम बी आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे मैच में टीम सी और टीम डी अनंतपुर में मुकाबला करेंगे। राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत ग्रुप फेज में, प्रत्येक टीम अन्य तीन टीमों के साथ चार दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी। कुल छह मुकाबले होंगे, और प्रत्येक टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का विजेता उस टीम को घोषित किया जाएगा, जो सबसे अधिक अंक प्राप्त करेगी।

Duleep Trophy 2024: टीमें इस प्रकार हैं:
भारत ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा , कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।

भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी (फिटनेस के आधार पर), वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन ।

भारत सी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल , संदीप वारियर।

भारत डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, इशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार।


Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का पूरा शेड्यूल
5-8 सितंबर
सुबह 09:30: इंडिया ए बनाम इंडिया बी - चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक
सुबह 09:30: इंडिया सी बनाम इंडिया डी - ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

12-15 सितंबर
सुबह 09:30: इंडिया ए बनाम इंडिया डी - ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश
सुबह 09:30: इंडिया बी बनाम इंडिया सी - ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

19-22 सितंबर
सुबह 09:30: इंडिया ए बनाम इंडिया सी - ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश
सुबह 09:30: इंडिया बी बनाम इंडिया डी - ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश


Duleep Trophy 2024: कहां देखें मुकाबले
दलीप ट्रॉफी 2024 का सीधा प्रसारण
दलीप ट्रॉफी 2024 का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 -3 और स्पोर्ट्स18 खेल चैनलों पर किया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी 2024 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
दलीप ट्रॉफी 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire