Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नशे में धुत युवक-युवती ने VIP रोड पर बाइक से किया खतरनाक स्टंट, लोगों को फ्लाइंग किस देते आए नजर, देखें वायरल वीडियो

नशे में धुत युवक-युवती ने VIP रोड पर बाइक से किया खतरनाक स्टंट, लोगों को फ्लाइंग किस देते आए नजर, देखें वायरल वीडियो
X

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के VIP रोड पर एक बार फिर से नशे में टल्ली युवक और युवती का खतरनाक कारनामा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नशे में धुत युवती तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर लहराते और लोगों को फ्लाइंग किस देते नजर आ रही है। बाइक का नंबर MP04 ZO 1643 बताया जा रहा है। इस दौरान युवती और बाइक चला रहे युवक ने राहगीरों से अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे की हालत में दोनों ने सड़क पर खतरनाक स्टंट किया, जिससे जरा सी लापरवाही उनकी जान पर बन सकती थी। यह घटना भोपाल के VIP रोड की है, जो पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए सुर्खियों में रह चुका है। महज दो दिन पहले ही इसी सड़क पर एक ऑटो चालक का स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मस्ती का हिस्सा बता रहे हैं, तो कुछ ने इसे सड़क सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire