Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
नशे में धुत दूल्हे ने दोस्त को पहनाई वरमाला, गुस्साई दुल्हन ने लौटाई बारात, फिर पुलिस ले गई थाने...
बरेली: बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त टूट गई, जब नशे में धुत दूल्हे ने वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन के बजाय अपने दोस्त के गले में माला डाल दी। नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार कर बारात वापस लौटा दी। यह घटना शनिवार रात की है, जब पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गजरया गांव से रविंद्र कुमार की बारात क्योलड़िया के एक गांव में पहुंची थी। रिश्ता एक महीने पहले तय हुआ था और दुल्हन पक्ष ने दहेज में चार लाख रुपये दिए थे।
वरमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला डाली, लेकिन नशे की हालत में रविंद्र ने अपने दोस्त को माला पहना दी। इससे गुस्साई दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। परिजनों और बारातियों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके पिता बाबूराम को थाने ले गई। दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अपमान की धाराओं में केस दर्ज हुआ। इसके अलावा दूल्हे, उसके पिता और तीन दोस्तों का शांतिभंग में चालान किया गया। दूल्हे के पिता बाबूराम ने दावा किया कि उनका बेटा शराब नहीं पीता।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिला दी। दूल्हे की बहन ने बताया कि उनकी बीमार मां चाहती थीं कि बेटा दुल्हन लेकर घर लौटे। दूल्हे पक्ष ने समझौते के लिए दुल्हन के नाम भूखंड देने की पेशकश भी की, लेकिन बात नहीं बनी। रिश्ता तय करने वाले पूरनलाल ने कहा कि दूल्हे की मां की गंभीर हालत को देखते हुए जल्द शादी तय की गई थी, लेकिन यह हादसा सब बिगाड़ गया।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
- 2. IRS Officer's Daughter Murder Case: 40 मिनट में रेप, फिर मर्डर…, IRS की बेटी का हत्यारा गिरफ़्तार
- 3. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
- 4. Raipur City News : रायपुर में आयुर्वेद का संदेश : डाबर पुदीन हरा ने पुदीना को बताया ‘वंडर हर्ब’
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

