Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Drugs smuggling: अंडमान के समुद्र में पकड़ी गई 5500 किलो की ड्रग्स, भारतीय कोस्टल गार्ड की सबसे बड़ी कार्रवाई
- Pradeep Sharma
- 25 Nov, 2024
Drugs smuggling: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास बंगाल की खाड़ी में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने मेथामफेटामाइन
नई दिल्ली। Drugs smuggling: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास बंगाल की खाड़ी में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने मेथामफेटामाइन ड्रग्स की 5500 किलो की खेप जब्त की है। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती बताई जा रही है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। ड्रग्स 3000 पैकेट में पैक थी, हर पैकेट में 2 किलो ड्रग्स थी। इस कार्रवाई में छह म्यांमार के नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह खेप भारत और पड़ोसी देशों में सप्लाई की जानी थी।
Drugs smuggling: भारतीय कोस्टल गार्ड के अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध ट्रॉलर को चेतावनी दी गई थी कि वह अपनी नाव की गति कम करे। इसके तुरंत बाद, अंडमान और निकोबार कमांड को सतर्क किया गया। तेज गश्ती जहाजों ने बैरन द्वीप की ओर कार्रवाई शुरू की। 24 नवंबर को मछली पकड़ने वाले इस ट्रॉलर को पोर्ट ब्लेयर लाया गया और उसमें सवार छह म्यांमार नागरिकों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया।
Drugs smuggling: रक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह भारतीय तटरक्षक बल द्वारा अब तक की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी हो सकती है। इससे पहले भी 2019 और 2022 में भारतीय जल सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए विदेशी जहाजों से इस तरह की ड्रग्स बरामद की गई थी। इस ताजा घटना से साफ है कि ICG लगातार समुद्री तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय है।
Related Posts
More News:
- 1. Bank Robbery : फिल्मी अंदाज में हुई बैंक डकैती, 10 मिनट में 7 करोड़ का सोना लेकर फरार
- 2. Sunday Horoscope: इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल
- 3. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 4. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

