Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Drone Attacks in Pakistan: पाकिस्तान में अचानक हमला, परमाणु ठिकाने तक पहुंचा ड्रोन, ब्लास्ट से लाहौर-कराची में दहशत

Drone Attacks in Pakistan: पाकिस्तान में अचानक हमला, परमाणु ठिकाने तक पहुंचा ड्रोन, ब्लास्ट से लाहौर-कराची में दहशत
X

Drone Attacks in Pakistan: नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में ड्रोन हमले की खबर ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। कराची, जिसे पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कहा जाता है, में हुए इस ब्लास्ट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले लाहौर में भी ऐसा ही हमला हुआ था। कराची में धमाके के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया और सेना ने इलाका अपने कब्जे में ले लिया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह हमला ड्रोन के जरिए किया गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

Drone Attacks in Pakistan: कराची में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का भंडार भी है, जिसके चलते इस हमले को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक, लाहौर में नेवी बेस और कराची में आर्मी बेस के पास धमाके हुए। अब तक कराची, लाहौर, गुंजरावाला, चकवाल, घोटकी और उमरकोट सहित छह शहरों में ड्रोन हमले हो चुके हैं। सबसे ज्यादा तीन हमले लाहौर में हुए, जहां सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। कुल मिलाकर 12 धमाके दर्ज किए गए हैं।

Drone Attacks in Pakistan: इन हमलों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की नाकामी को उजागर किया है। हैरानी की बात है कि हमले से ठीक पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संसद में वायुसेना की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वायुसेना मजबूती से मोर्चा संभाले हुए है। इसके बाद वायुसेना प्रमुख असीम मुनीर से उनकी मुलाकात भी हुई थी। अभी तक ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, न ही यह स्पष्ट है कि ये ड्रोन कहां से आए। प्रभावित इलाकों में आपातकाल लागू है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire