Create your Account
Drone Attacks in Pakistan: पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को बनाया था निशाना, सुदर्शन 400 सिस्टम ने मंसूबों को किया नाकाम, जवाबी हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम पूरी तरह तबाह
Drone Attacks in Pakistan: नई दिल्ली। भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' पूरे जोर-शोर से जारी है। गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन प्रमुख शहरों लाहौर, कराची और रावलपिंडी में स्थापित HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। सूत्रों के अनुसार, भारत ने इन हमलों के लिए इजराइली हार्पी ड्रोन का उपयोग किया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के नौ शहरों में भारत ने ड्रोन हमले किए, जिनमें से पाकिस्तानी सेना ने 25 ड्रोन मार गिराए।
Drone Attacks in Pakistan: पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने स्वीकार किया कि एक ड्रोन ने नुकसान पहुंचाया, जिसमें लाहौर में चार सैनिक घायल हुए और मियानों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले, पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पठानकोट, भुज, अमृतसर, जम्मू आदि पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारत के सुदर्शन 400 सिस्टम ने इन मंसूबों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने राजस्थान में चार स्थानों नाल बीकानेर, उत्तरलाई बाड़मेर, फलोदी जोधपुर और जैसलमेर पर हमले का प्रयास किया।
Drone Attacks in Pakistan: भारत के जवाबी हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम पूरी तरह तबाह हो गया, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर लाहौर और पंजाब छोड़ने या सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। खबर है कि पाकिस्तान के रहमियार खान में सैन्य अड्डे को खाली कराया जा रहा है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को जारी रखने का ऐलान किया है। जैसलमेर सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन हमले की कोशिश को भारत ने सर्विलांस जाम कर नाकाम कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. CBSE: सीबीएसई का बड़ा फैसला, कक्षा 9-10वीं में तीन भाषाएं जरुरी; इस दिन से होगा लागू
- 2. Vijay-Trisha Krishnan: विजय थलापति के शपथ ग्रहण में पहुंचीं तृषा कृष्णन, स्टाइलिश लुक ने खींचा सबका ध्यान; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
- 3. Assembly Elections Vote Counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ
- 4. MP Crime : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, खेत पर चली गोलियां, युवक की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

