Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सड़क हादसे में डीआरजी जवान की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

सड़क हादसे में डीआरजी जवान की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
X
नगरी: नगरी में एक सड़क हादसे में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवान मोहित सूर्यवंशी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहित सूर्यवंशी नक्सल मोर्चा नगरी में पदस्थ थे और रोज़ की तरह ड्यूटी खत्म कर अपने बाइक से गढ़डोंगरी डोहरापारा लौट रहे थे।

हादसा तब हुआ जब वह अपने घर के काफी नजदीक पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस गंभीर हादसे में मोहित बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें तुरंत नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें धमतरी के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire