Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सुकमा में आईईडी धमाके में डीआरजी जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

सुकमा में आईईडी धमाके में डीआरजी जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
X
सुकमा: सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र स्थित नए कैंप रायगुड़ा के पास आज सुबह लगभग 11 बजे एक आईईडी धमाका हुआ। इस धमाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान पोडियम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि जवान की स्थिति स्थिर है और अब वह खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र स्थित रायगुड़ा कैंप से डीआरजी की एक टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान, रायगुड़ा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में धमाका हुआ, जिससे जवान पोडियम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, सुरक्षा बलों ने तुरंत घायल जवान को अस्पताल भेजा और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire