Create your Account
Draupadi Murmu Visit Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर में: विधानसभा के रजत जयंती समापन में होंगी शामिल
Draupadi Murmu Visit Raipur: रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी रायपुर का दौरा करने वाली हैं। यह दौरा छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के समापन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति विधानसभा भवन में विधायकों को संबोधित करेंगी और राज्य के जनप्रतिनिधियों के साथ विचार साझा करेंगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण होगा, क्योंकि यह राज्य की 25 साल की विधायी यात्रा का उत्सव होने के साथ-साथ इसे राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
Draupadi Murmu Visit Raipur: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 900 जवान तैनात
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर में कुल 900 जवानों की तैनाती की गई है, जो राष्ट्रपति के काफिले और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इनमें सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा, आमासिवनी, नवा रायपुर स्टेडियम रोड और विधानसभा बायपास रोड शामिल हैं। राष्ट्रपति का काफिला 20.5 किलोमीटर की दूरी मात्र 25 मिनट में तय करेगा। रायपुर रेंज के आईजी सहित कई वरिष्ठ आईपीएस और आईएएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
Draupadi Murmu Visit Raipur: मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
राष्ट्रपति भवन से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 8:30 बजे दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से पालम हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी। 8:55 बजे वहां से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगी और 10:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना पहुंचेंगी। इसके बाद 10:45 बजे वह विधानसभा भवन के लिए प्रस्थान करेंगी और 11:05 बजे वहां पहुंचेंगी।
11:05 से 11:15 बजे: विधानसभा में स्वागत और औपचारिक कार्यक्रम।
11:15 से 12:00 बजे: पौधारोपण, विधायकों के साथ समूह फोटो और संबोधन।
12:00 बजे: विधानसभा से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
12:30 बजे: भारतीय वायु सेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 2. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 3. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 4. जगन्नाथ पुरी धाम की अनोखी परंपरा : भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए इससे जुड़ा किस्सा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

