Breaking News
:

डीपीएस एनटीपीसी कोरबा के छात्र अर्जुन अग्रवाल जूनियर केबीसी के हॉट सीट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने होंंगे

CG News

अर्जुन को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सवालों के जवाब देने का अनोखा मौका मिलेगा।

CG News : कोरबा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी कोरबा के कक्षा छठवीं के छात्र अर्जुन अग्रवाल, 4 नवंबर को रात 9 बजे बहुप्रतीक्षित टीवी शो जूनियर केबीसी के हॉट सीट पर दिखाई देंगे। अर्जुन को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सवालों के जवाब देने का अनोखा मौका मिलेगा।


CG News : 540 छात्रों के बीच बनाई जगह
सिर्फ 11 साल की उम्र में अर्जुन ने अपने कठिन परिश्रम और अद्वितीय सामान्य ज्ञान से देशभर के 540 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए जूनियर केबीसी के हॉट सीट तक का सफर तय किया है। उसकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता ने उसे इस प्रतिष्ठित मंच पर पहुंचाया है।


CG News : अर्जुन, एनटीपीसी कोरबा में कार्यरत मनीष अग्रवाल (डीजीएम, एमजीआर) और गृहिणी नेहा अग्रवाल के पुत्र हैं। उसकी माँ, नेहा अग्रवाल ने बताया, "हम हमेशा अर्जुन की क्षमताओं पर भरोसा करते थे, और अब उसका जूनियर केबीसी पर जाना हमारे लिए गर्व का क्षण है।


CG News : कठिन ऑडिशन प्रक्रिया और आत्मविश्वास से भरी यात्रा
अर्जुन की यात्रा आसान नहीं थी। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद उसे मुंबई में आयोजित ग्राउंड ऑडिशन के लिए बुलाया गया, जहां उसने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में अपने आत्मविश्वास और ज्ञान का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।


CG News : शतरंज और बैडमिंटन के ​बेहतरीन खिलाड़ी हैं अर्जुन
शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ अर्जुन शतरंज और बैडमिंटन का शौक भी रखते हैं। विज्ञान उसका पसंदीदा विषय है, और वह हमेशा नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहता है।


CG News : अर्जुन के जूनियर केबीसी में चयन होने से कोरबा के लोग बेहद उत्साहित हैं। उसके स्कूल और एनटीपीसी प्रबंधन ने उसकी इस उपलब्धि की प्रशंसा की है। अर्जुन के प्रशंसकों ने देशभर के दर्शकों से 4 नवंबर को जूनियर केबीसी पर अर्जुन अग्रवाल की यात्रा देखने के लिए tuned रहने की अपील की है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us