Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
भाड़े पर चल रही शिक्षा व्यवस्था को रोकने डीपीआई का निर्देश, स्कूल के बोर्ड पर लगेंगे शिक्षकों के फोटो...
वह भी समय-समय पर आदेश की जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित टीचर बंक मार कर भाड़े के शिक्षकों से कार्य करवा रहे हैं। प्रदेश के सागर और नर्मदापुरम जिले से चौकाने वाला मामला सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचनालय सख्ती के मूड में आ गया है। डीपीआई ने प्रदेश भर के सभी शासकीय स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि स्कूल में जितने भी शिक्षक पदस्थ हैं उनके फोटो नाम सहित स्कूल के बोर्ड पर चस्पा किए जाएं जिससे असल शिक्षक की पहचान हो सकें।
MP News : गौरतलब है कि, सागर जिले में कुछ टीचर अपनी जगह किराये के लोगों से बच्चों को पढ़वा रहे थे. इसकी जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। इसके बाद विभाग ने कई टीचरों को सस्पेंड भी कर दिया हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है। आपको बता दें कि प्रॉक्सी टीचर को रोकने के लिए शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों की फोटो सभी विद्यालयों में डिस्प्ले कराने का प्रावधान है।
MP News : जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार अहिरवार ने बताया की शासन की और से आदेश मिले है। इससे पहले भी आदेश आये थे अब इन्ही आदेशों का पालन करवाने के निर्देश दिए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आदेेश की मॉनिटरिंग के लिए टीम का गठन भी किया गया है। वह भी समय-समय पर आदेश की जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


