Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कॉस्मेटिक के दर्जनों होलसेल व्यापारियों से 30 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

कॉस्मेटिक के दर्जनों होलसेल व्यापारियों से 30 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
X

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में कॉस्मेटिक के होलसेल के 30 व्यापारियों से 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने हनुमानगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, कोहेफिजा निवासी कपिल भाटिया (38) पतंजलि के डीलर हैं, ललवानी प्रेस रोड पर उनकी शॉप है। वह होलसेल व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले शर्मा ट्रेडर्स के नाम से घोड़ा नक्कास में वैभव शर्मा ने दुकान खोली थी।

उसने पहले कम कीमत का माल के व्यापारियों से उठाया और उसका नकद भुगतान किया। उसके बाद उसने दिसंबर माह में मार्केट से 50 लाख रुपए से अधिक का माल उठा लिया और भुगतान के लिए व्यापारियों को 30 दिसंबर से 8 दिसंबर की तारीख के चेक देता गया। जब व्यापारियों ने बैंक में चेक लगाए तो वह बाउंस होने लगे। इस प्रकार करीब 30 व्यापारियों के 30 लाख के चेक बाउंस हो गए।

व्यापारियों ने जब उससे संपर्क करने के लिए फोन किया तो उसका नंबर बंद बता रहा है। वैभव दुकान खाली करके फरार हो गया। कपिल भाटिया का कहना है कि वैभव ने मार्केट से करीब 50 लाख से अधिक का माल व्यापारियों से लिया है। उन्हें 60 के करीब चेक दिए गए हैं। इस हिसाब से करीब 60 व्यापारी धोखाधड़ी का शिकार हुए है। बाकी व्यापारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी की शिकायती आवेदन दे रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire