Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर, दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर, दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
X
रायपुर: रायपुर के आमासिवनी विधानसभा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब भट्टी के बाहर पुरानी रंजिश के चलते तीन बदमाशों ने दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान हरीश साहू और हेमलाल देवांगन के रूप में हुई है।

घटना का विवरण
यह वारदात शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद हुई, जब तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक युवक की हत्या शराब दुकान परिसर में की गई, जबकि दूसरे युवक को उसके घर से खींचकर बाहर लाया गया और उसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire