Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ, जे डी वेंस बने उपराष्ट्रपति

यहां दुनिया भर के विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया।

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ, जे डी वेंस बने उपराष्ट्रपति
X

Donald Trump : वाशिंगटन डीसी। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के नेता जे डी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इस ऐतिहासिक अवसर पर व्हाइट हाउस को भव्य तरीके से सजाया गया, और यहां दुनिया भर के विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया।

Donald Trump : ट्रंप ने 312 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स से की जीत-
ट्रंप को नवंबर 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 312 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स मिले, जिससे उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हराया, जिन्हें 226 वोट्स प्राप्त हुए थे। डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले 2016 से 2020 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Donald Trump : व्हाइट हाउस में विशेष आयोजन-
आज के शपथ ग्रहण समारोह में व्हाइट हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस समारोह में अमेरिकी राजनीति, समाज और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के कई प्रमुख चेहरों ने हिस्सा लिया। ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ ही अमेरिकी राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

Donald Trump : राष्ट्रपति पद की शपथ के साथ नई दिशा-
अब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर एक नई दिशा की ओर अग्रसर होंगे, वहीं उनके साथ उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भी अपने दायित्वों की शुरुआत करेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह अमेरिका और वैश्विक राजनीति में एक नई उम्मीद और चुनौती लेकर आया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire