Dog Terror : आवारा कुत्ते का आतंक, लॉ स्टूडेंट पर हमला कर 15 जगहों पर काटा, अस्पताल में भर्ती...
- Rohit banchhor
- 11 Nov, 2024
इस हमले में प्रतिभा को 15 से अधिक जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dog Terror : बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण शनिवार शाम को देखने को मिला। जब अभिलाषा परिसर निवासी 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट प्रतिभा पटले पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में प्रतिभा को 15 से अधिक जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dog Terror : बता दें कि प्रतिभा पटले, जो लॉ की छात्रा हैं और सिविल जज बनने की तैयारी कर रही हैं। रोज की तरह अपनी कोचिंग क्लास जाने के लिए शनिवार शाम को घर से निकली थीं। स्कूटी पर सवार होकर जैसे ही वो नया बस स्टैंड के पास पहुंचीं, एक आवारा कुत्ता उन्हें देखकर भौंकने लगा और तेजी से उनकी ओर दौड़ पड़ा। पहले तो प्रतिभा ने अपनी स्कूटी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते के नजदीक आने पर उन्होंने स्कूटी रोक दी और चिल्लाने लगीं।
Dog Terror : प्रतिभा की चीख सुनकर उनके परिवार वाले दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक कुत्ता उन पर हमला कर चुका था। इस दौरान कुत्ते ने प्रतिभा के हाथ, पैर और सिर समेत 15 जगहों पर काटकर गंभीर चोटें पहुंचाई। खून से लथपथ प्रतिभा डर के कारण इतनी घबरा गईं कि उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला। उनके परिवार वालों के पहुंचने पर ही कुत्ता वहां से भागा, जिसके बाद प्रतिभा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Dog Terror : कुत्तों के आतंक से नागरिकों में भय-
यह घटना शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को दर्शाती है, जिससे नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे हमले बिलासपुर में पहले भी कई बार हो चुके हैं, लेकिन अब इस तरह की घटनाओं ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कुत्तों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

