Breaking News
:

Dog Terror : आवारा कुत्ते का आतंक, 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल, जन्मदिन मनाने आए रिश्तेदार भी हुए शिकार...

Dog Terror

घटना के बाद उसे भी लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Dog Terror : सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव अंधला और रजपुरीकला में आवारा कुत्ते ने 5 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें 2 बच्चे और जन्मदिन मनाने आए 2 रिश्तेदार भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


Dog Terror :  बता दें कि ग्राम जरहाडीह रघुनाथपुर निवासी 45 वर्षीय जगमोहन और बलरामपुर जिले के ग्राम रेवापुर निवासी 29 वर्षीय लालसाय अपने रिश्तेदार के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम अंधला पहुंचे थे। शाम के समय दोनों को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा, गांव के 10 वर्षीय जनेश दास और रायगढ़ निवासी बबीता राठिया भी कुत्ते के हमले का शिकार हुए।


Dog Terror : इसी बीच, ग्राम रजपुरीकला में 6 वर्षीय रियांश पर भी एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जब कुत्ते ने उसे काट लिया। घटना के बाद उसे भी लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us