Top
Begin typing your search above and press enter to search.

DMRC: डीएमआरसी ने लॉन्च किया NCMC Smart Card, कार्ड से मेट्रो और बसों में आसान होगा सफर

DMRC: डीएमआरसी ने लॉन्च किया NCMC Smart Card, कार्ड से मेट्रो और बसों में आसान होगा सफर
X

DMRC: नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने यात्रियों की सुविधा के लिए को-ब्रांडेड RuPay ‘On-The-Go’ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) लॉन्च किया है। इस कार्ड की मदद से लोग देशभर में मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में एक ही कार्ड से भुगतान कर सकेंगे।

DMRC: दिल्ली मेट्रो मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ अनुब्रत बिस्वास मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्ड डेबिट कार्ड और प्रीपेड ट्रांजिट कार्ड दोनों की तरह काम करेगा। डीएमआरसी ने बताया कि अगले 10 दिनों के भीतर यह कार्ड सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध हो जाएगा। यात्री इसे डीएमआरसी और एयरटेल ऐप के जरिए डिजिटल रूप से रिचार्ज कर सकेंगे। इससे यात्रियों को टॉप-अप के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।

DMRC: यह पहल केंद्र सरकार के ‘वन नेशन, वन कार्ड’ विजन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो के मौजूदा कार्ड केवल एनसीआर तक सीमित हैं, लेकिन नया एनसीएमसी कार्ड कई शहरों और विभिन्न परिवहन नेटवर्क में इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, पुराने मेट्रो कार्ड पहले की तरह काम करते रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire