Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
DMF Scam : रानू साहू और माया वारियर को स्पेशल कोर्ट में किया पेश, बढ़ाई रिमांड...
डीएमएफ की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी,

DMF Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए डीएमएफ (District Mineral Foundation) घोटाले के आरोप में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी रानू साहू और मीरा वारियर को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष कोर्ट में पेश किया। उनकी 5 दिनों की कस्टोडियल रिमांड समाप्त होने के बाद कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दोनों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अब रानू साहू और माया वारियर 5 नवंबर तक जेल में रहेंगे।
DMF Scam : बता दें कि रानू साहू ने जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर के रूप में कार्य किया और उसके बाद वह फरवरी 2023 तक रायगढ़ की कलेक्टर रहीं। इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं। दोनों के बीच करीबी संबंधों के कारण, कोयला घोटाले के सिलसिले में ईडी ने माया वारियर के दफ्तर और घर पर छापा मारा था।
DMF Scam : डीएमएफ की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप लगाया गया है। जांच के दौरान ईडी को इस संबंध में सबूत मिले, जिसके चलते माया वारियर को भी गिरफ्तार किया गया। रिमांड बढ़ने के बाद अब दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी रहेगी, ताकि इस मामले की जड़ तक पहुँचा जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


