Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Dmf Scam : पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर
माया वारियर को कोर्ट में पेश करने के बाद, विशेष अदालत ने उन्हें 7 दिन की रिमांड पर ईडी के हवाले किया है।

Dmf Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर माया वारियर को गिरफ्तार कर लिया है। माया वारियर, जो कोरबा में आदिवासी विकास विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर रह चुकी हैं, उन्हें रायपुर की विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की। अब माया वारियर को 23 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रखा जाएगा।
Dmf Scam : साल 2022 में ईडी ने डीएमएफ घोटाले की जांच के तहत भिलाई के जुनवानी स्थित चौहान टाउन में माया वारियर के घर पर छापा मारा था। उस समय माया कोरबा जिले में परियोजना प्रशासक और प्रभारी सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। ईडी ने घोटाले से जुड़े साक्ष्य जुटाए और आखिरकार उनकी गिरफ्तारी हुई।
Dmf Scam : माया वारियर का बैकग्राउंड
माया वारियर पहले दुर्ग जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग में सहायक संचालक के पद पर भी तैनात थीं। उनके कार्यकाल के दौरान कोरबा जिले में कलेक्टर रानू साहू की तैनाती के समय माया वारियर का तबादला कोरबा में हुआ, जहां पर उनके खिलाफ डीएमएफ फंड के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे थे।
Dmf Scam : माया वारियर पर डीएमएफ फंड के अनियमित और फिजूलखर्ची के आरोप लगे हैं। उनके कार्यकाल में फंड का अनाप-शनाप खर्च होने के मामले सामने आए, जो ईडी की जांच का मुख्य बिंदु बना। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद ईडी द्वारा पूछताछ में और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
Dmf Scam : कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड
माया वारियर को कोर्ट में पेश करने के बाद, विशेष अदालत ने उन्हें 7 दिन की रिमांड पर ईडी के हवाले किया है। 23 अक्टूबर तक की इस रिमांड के दौरान ईडी उनसे घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी और इस मामले में और गहराई से जांच करेगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


