Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Dmf Scam : ईडी ने कोर्ट में पेश किया 8021 पन्नों का चालान, 90 करोड़ से अधिक की हुई थी धोखाधड़ी...

इस मामले में 169 पन्नों में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन शामिल है।

Dmf Scam : ईडी ने कोर्ट में पेश किया 8021 पन्नों का चालान, 90 करोड़ से अधिक की हुई थी धोखाधड़ी...
X

Dmf Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज कोर्ट में 8,021 पन्नों का चालान पेश किया, जिसमें 90 करोड़ 48 लाख 22 हजार 255 रुपये की घोटाला राशि का खुलासा किया गया है। चालान में 16 आरोपियों, जिनमें निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, माया वारियर और अन्य सरकारी अफसर शामिल हैं, के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में 169 पन्नों में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन शामिल है।

Dmf Scam : डीएमएफ घोटाला का खुलासा-

ईडी की जांच में यह सामने आया कि कोरबा जिले में डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (DMF) के पैसे से किए गए टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई। जांच में यह पाया गया कि अधिकारियों ने टेंडर राशि का 40% हिस्सा कमीशन के रूप में प्राप्त किया। प्राइवेट कंपनियों के टेंडर पर भी 15-20% कमीशन लिया गया।

Dmf Scam : क्या है मामला?

ईडी की जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि आईएएस अधिकारी रानू साहू और कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों ने अपनी पद की शक्ति का दुरुपयोग किया। इन अधिकारियों ने टेंडर आवंटन में धांधली की और अवैध लाभ कमाने के लिए फंड की बेमानी तरीके से बंदरबांट की। इसके अलावा, ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने इस मामले में धारा 120 बी और 420 के तहत एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारियों ने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारी धन को निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire