Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Diwali 2025: कब है दिवाली, धनतेरस, नोट कर लें सही डेट, खरीदारी व दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
- Pradeep Sharma
- 11 Oct, 2025
Diwali 2025: रायपुर। Kab hai Diwali 2025: इस साल की दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हर साल कार्तिक अमावस्या को दीपावली की पूजा स्थिर लग्न में करने का विधान है। इस दिन अमावस्या तिथि दोपहर में 2 बजकर 3
Diwali 2025: रायपुर। Kab hai Diwali 2025: इस साल की दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हर साल कार्तिक अमावस्या को दीपावली की पूजा स्थिर लग्न में करने का विधान है। इस दिन अमावस्या तिथि दोपहर में 2 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होगी, जो 21 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। 20 अक्टूबर को दिन के 2:19 बजे से सभी राशि वाले लोग ग्रहों की अनुकूलता और सुख समृद्धि के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करेंगे। दीपावली पूजन का महत्व काली रात्रि और स्थिर लग्न में विशेष माना जाता है।
Diwali 2025: कब है धनतेरस नोट कर लें सही डेट
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 1:20 बजे से हो रही है। इसका समापन 19 अक्टूबर को दिन में 01:54 बजे तक होगा। ऐसे में धनतेरस 18 को, व नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली 19 को मनाई जाएगी। इस प्रकार धनतेरस की खरीदारी 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर बाद से की जाएगी। धनवंतरी जयंती 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन शाम को चतुर्दशी तिथि होने के कारण छोटी दीपावली अर्थात यम का दीपक जलेगा।
Diwali 2025: धनतेरस व दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ समय- 18 अक्टूबर को दिन में 1:20 बजे से 19 अक्टूबर को दिन के 01:54 बजे तक रहेगा।
दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त- वृष लग्न: शाम 7:10 बजे से 9:10 बजे तक, सिंह लग्न: रात्रि 1:38 बजे से 3:52 बजे तक
Diwali 2025: क्या- क्या खरीदें
धनतेरस खरीदारी का दिन माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने चांदी सहित घरेलू उपयोग की चीजों को खरीदना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भूमि, भवन, वाहन सहित अन्य चीजों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मिट्टी के दीये, श्रीयंत्र, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 2. Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, गूंजा “जय बदरीविशाल” का उद्घोष, हजारों श्रद्धालु बने भक्तिमय माहौल के साक्षी
- 3. MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. KKR vs PBKS IPL 2026: पंजाब के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी केकेआर, कोलकाता में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

