Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Diwali 2025: खरीदारी का शुभ योग पुष्य नक्षत्र आज और कल, इस घड़ी में सोना.चांदी, प्रापर्टी खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, जानें शुभ मुहूर्त
- Pradeep Sharma
- 14 Oct, 2025
Diwali 2025: रायपुर। इस साल दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र दो दिन (14 और 15 अक्टूबर) रहेगा। आज मंगलवार होने से मंगल पुष्य के साथ सिद्धि योग भी है। वहीं कल बुध पुष्य के साथ साध्य योग भी रहेगा।
Diwali 2025: रायपुर। इस साल दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र दो दिन (14 और 15 अक्टूबर) रहेगा। आज मंगलवार होने से मंगल पुष्य के साथ सिद्धि योग भी है। वहीं कल बुध पुष्य के साथ साध्य योग भी रहेगा। ये समय खरीदारी और निवेश के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस घड़ी में सोना.चांदी, प्रापर्टी और वाहन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
Diwali 2025: देवी लक्ष्मी का जन्म नक्षत्र पुष्य
पुष्य नक्षत्र देवी लक्ष्मी का जन्म नक्षत्र है, इसीलिए पुष्य नक्षत्र को देवी लक्ष्मी को घर लाने के लिये सर्वाधिक शुभ नक्षत्र माना जाता है। ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी के रूप में सोना खरीदने की परंपरा है, माना जाता है कि इससे घर में स्थाई रूप से धन लक्ष्मी का वास हो जाता है।
Diwali 2025: पुष्य नक्षत्र के बाद दिवाली तक, 5 दिन, 5 शुभ योग
16 से 20 अक्टूबर तक ग्रह-नक्षत्र हर दिन शुभ योग बना रहे हैं। इन योगों से अगले 5 दिनों तक खरीदारी के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इन अलग-अलग दिनों में ज्वेलरी, प्रापर्टी, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। शेयर मार्केट, फ्यूचर एक्सचेंज और रियल एस्टेट में निवेश के लिहाज से भी ये हफ्ता शुभ रहेगा।
पहला दिन 16 अक्टूबर, गुरुवार मघा नक्षत्र और दशमी तिथि
दूसरा दिन 17 अक्टूबर, शुक्रवार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, एकादशी और द्वादशी तिथि
तीसरा दिन 18 अक्टूबर, शनिवार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और धनतेरस
चौथा दिन 19 अक्टूबर, रविवार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और रूप चतुर्दशी
पांचवां दिन 20 अक्टूबर, सोमवार हस्त नक्षत्र और दीपावली
Diwali 2025: पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का मुहूर्त
14 अक्टूबर 2025 सुबह 11:54 से पूरी रात तक
15 अक्टूबर 2025 सुबह 6.22 - दोपहर 12.00 तक
शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - सुबह 11:54 -
दोपहर 01:33 अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 03:00 - दोपहर 04:26
सायाह्न मुहूर्त (लाभ) - रात 07:26- रात 09:00
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - रात 10:33 - सुबह 03:14, 15 अक्टूबर
Related Posts
More News:
- 1. Saturday Horoscope: मेष, मिथुन और मकर समेत पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. CG News : हाथी के हमले से युवक की मौत, क्षत-विक्षत शव देख सहमे ग्रामीण
- 3. Wednesday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान विघ्नहर्ता की विशेष कृपा, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
- 4. PBKS vs LSG IPL 2026: पंजाब ने लखनऊ को दिया 255 रन का टारगेट, प्रियांश और कोनोली शतक से चूके
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

