Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दारू मुर्गा पार्टी के दौरान भतीजी और चाची में विवाद, जलती लकड़ी से सिर पर हमला कर कपड़ों में लगा दी आग...

दारू मुर्गा पार्टी के दौरान भतीजी और चाची में विवाद, जलती लकड़ी से सिर पर हमला कर कपड़ों में लगा दी आग...
X

सरगुजा: सरगुजा जिले के धौरपुर के चटकपुर में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक दारू मुर्गा पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना में चाची और भतीजी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद भतीजी ने चाची को आग के हवाले कर दिया। घटना के अनुसार, 50 वर्षीय भीनसरी को बुधवार की शाम अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा और भतीजे अमृत उर्फ चंठू के घर बुलाया गया था।

यहां पर मुर्गा दारू की पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान भतीजी ने अपने दोस्तों को भी पार्टी में बुलाया था। जब मृतका ने अपनी भतीजी को यह कहकर डांटा कि वह लड़कों को क्यों बुलाती है और बाहर घूमती रहती है, तो दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर प्रभा ने जलती लकड़ी से चाची के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में प्रभा ने चाची के कपड़ों में आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद, भतीजा चंठू घटनास्थल पर मौजूद था, लेकिन वह डर के कारण शव को खींचकर अपने पड़ोसी झनक राम के दरवाजे पर छोड़ आया। सुबह जब मोहल्ले के लोग उठे, तो शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिए है। और आगे की जांच में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire