Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Director Vikram Sugumaran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक विक्रम सुगुमारन का हार्ट अटैक से निधन, 47 की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर तमिल निर्देशक विक्रम सुगुमारन का 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Director Vikram Sugumaran: बताया जाता है कि विक्रम सुगुमारन को उस समय दिल का दौरा पड़ा, जब वे मदुरई से बस में लौट रहे थे। वे एक नई स्क्रिप्ट को प्रोड्यूसर को सुनाने के बाद वापस आ रहे थे, तभी सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा न सके।
विक्रम सुगुमारन को खासतौर पर उनकी फिल्म ‘माधा यानाई कूटम’ के लिए जाना जाता था। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि समीक्षकों से भी खूब वाहवाही बटोरी। उनकी फिल्में गहरी संवेदनशीलता और अनूठी शैली के लिए जानी जाती थीं, जिसने उन्हें तमिल सिनेमा में विशिष्ट पहचान दिलाई।
उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। दोस्तों, फैंस और कलाकारों ने पोस्ट्स के जरिए दुख व्यक्त किया और उनकी प्रतिभा को याद किया। उन्हें एक समर्पित और मेहनती कलाकार के रूप में सराहा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : सीएम योगी ने आहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण और रोजगार मेले का किया उद्घाटन, बोले- औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे
- 2. Strait of Hormuz: गोलीबारी के बीच कच्चे तेल से भरा भारतीय टैंकर 'देश गरिमा' सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार
- 3. Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद 5 राजयोग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, फटाफट नोट कर लें तिथि और शुभ मुहूर्त
- 4. Prime Minister Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

