Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Digital Arrest: रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी, खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया ट्रांसफर करा लिये पैसे

मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

Digital Arrest: रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी, खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया ट्रांसफर करा लिये पैसे
X

Digital Arrest: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्वर्णभूमि इलाके में रहने वाले रिटायर्ड डॉक्टर स्वपन सेन (74) को अननोन नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी की बात कही।

गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए ठग ने पैसों की डिमांड की। जिसके बाद रिटायर्ड डॉक्टर अलग-अलग दिनों में 1.28 करोड़ रुपए भेजे गए अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने ठग को पैसे देने के लिए अपनी एफडी तुड़वा दी।

जब रिटायर्ड डॉक्टर ने 55 लाख रुपए ठग के खाते में ट्रांसफर किए तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद वो फौरन विधानसभा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से 55 लाख रुपए अकाउंट में होल्ड करा दिए।

धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज-

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की धमकी भरी कॉल या डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire