Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Digital Arrest : नकली पुलिस बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, रेप केस का डर दिखाकर रिटायर्ड इंजीनियर से ऐंठे 80 हजार

जिसने एक बार फिर ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है।

Digital Arrest : नकली पुलिस बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, रेप केस का डर दिखाकर रिटायर्ड इंजीनियर से ऐंठे 80 हजार
X

Digital Arrest : रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों का नया जाल सामने आया है, जहां खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड इंजीनियर को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाया गया और उनसे 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जिसने एक बार फिर ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। ठग ने उन्हें रेप केस में फंसने का डर दिखाते हुए मामला खत्म कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। घबराए पीड़ित ने बताए गए खाते में 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

कुछ समय बाद जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है। इस तरह के कॉल और मैसेज पूरी तरह फर्जी होते हैं। सरकार और जागरूकता अभियानों के जरिए लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है, फिर भी ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire