Create your Account
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने रचा इतिहास: दुनिया भर में 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान-दंगल के तोड़े रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection: मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर एक्शन-थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज के मात्र तीन दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक साबित हुई है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार) भारत में 113 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ ही उसने ‘जवान’, ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: तीन दिनों का कुल कलेक्शन: 501 करोड़ पार
पेड प्रीव्यू सहित तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 339.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपये हो चुका है। तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 81.6 प्रतिशत रही और कुल 20,917 शोज में इसे दिखाया गया। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 105 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि तेलुगु वर्जन ने 5 करोड़ और तमिल वर्जन ने 2.95 करोड़ रुपये कमाए। विदेशी बाजार में भी फिल्म ने 96.50 करोड़ रुपये का शानदार प्रदर्शन किया है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और स्टारकास्ट का जलवा
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिनकी कहानी और प्रेजेंटेशन को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। ‘धुरंधर’ का पहला भाग भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था और उसने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब ‘धुरंधर 2’ उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स
यह उपलब्धि फिल्म की मजबूत कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को दिखाती है। ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि दमदार कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ बॉलीवुड फिल्में वैश्विक स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं। फैंस अब फिल्म के आगे के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 2. UP News : हरिद्वार से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 दोस्तों की मौत
- 3. CG News: राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय ने की सौजन्य भेंट, विस के मानसून सत्र पर चर्चा
- 4. IND vs ENG 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, सुन्दर और कृष्णा की वापसी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

