Create your Account
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 919 करोड़ का किया कलेक्शन, तोड़े कई रिकार्ड्स
Dhurandhar 2 Box Office Collection: मुंबई। रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के महज 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 919 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने से सिर्फ कुछ कदम दूर पहुंच गई है। इस रफ्तार से यह फिल्म जल्द ही अपने प्रीक्वल ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड को चुनौती देने वाली है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: 6 दिनों में 919 करोड़ का कमाल
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने छठे दिन विदेशों में 231.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भारत में छठे दिन फिल्म ने 56.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद घरेलू नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये हो गया है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: चार बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘धुरंधर 2’ ने महज 6 दिनों में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (917.82 करोड़) और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (918.18 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म अब वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गई है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: 1000 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री
फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह दूसरे वीकेंड तक 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर यह रफ्तार बनी रही तो ‘धुरंधर 2’ अपने पहले भाग ‘धुरंधर’ (1300 करोड़) के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएगी।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने एक बार फिर जादू कर दिखाया है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और सिनेमाघरों में हाउसफुल शो फिल्म को लगातार ब्लॉकबस्टर बना रहे हैं। पहले दिन के पेड प्रीव्यू शोज ने ही 43 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड की झलक दिखा दी थी। ‘धुरंधर 2’ अब बॉलीवुड के सबसे तेज 900 करोड़ और 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : देवकीनंदन ठाकुर महाराज का माना एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, राज्य सरकार ने दिया राजकीय अतिथि का दर्जा
- 2. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 3. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
- 4. Lionel Messi: रेफरी पर भड़के लियोनेल मेसी, बोले - "मुझसे ठीक से बात करो" स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच में बवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

