Create your Account
Dhruv Rathee: सिख गुरुओं पर AI वीडियो बनाकर फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी, गुस्सा में लोगों
Dhruv Rathee: नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके AI-जनरेटेड वीडियो ‘द राइज ऑफ सिख’ ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह जी को बालक के रूप में रोते हुए दिखाया गया, जो सिखों के लिए अपमानजनक माना गया। पंजाब और दिल्ली में इसका व्यापक विरोध हो रहा है। सिख समुदाय ने इसे गुरुओं का अपमान बताते हुए राठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Dhruv Rathee: दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर वीडियो की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह वीडियो तथ्यात्मक रूप से गलत है और सिख इतिहास का अपमान करता है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने इसे सांस्कृतिक रूप से असंवेदनशील बताया और राठी के यूट्यूब अकाउंट की समीक्षा की मांग की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी सिख इतिहास के व्यावसायीकरण की आलोचना की।
Dhruv Rathee: हरियाणा के रोहतक निवासी और जर्मनी में रहने वाले राठी के यूट्यूब पर 28 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। 2023 में टाइम्स मैगजीन ने उन्हें नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स में शामिल किया था। विवाद बढ़ने पर राठी ने सफाई दी कि कुछ लोगों को वीडियो पसंद आया, लेकिन सिख गुरुओं को एनिमेशन में दिखाना गलत माना गया। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर राय मांगी और वीडियो हटाने या अन्य कदम पर विचार करने की बात कही।
Dhruv Rathee: वीडियो में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत, गुरु गोबिंद सिंह जी के खालसा पंथ और बंदा सिंह बहादुर की कहानी दिखाई गई, लेकिन AI का उपयोग और गुरुओं के चित्रण ने विवाद खड़ा कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. UP: यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, सब्सिडी और बिल दोनों पर असर
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 4. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

