Create your Account
Dhirendra Shastri : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में बॉलीवुड का जलवा, शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव भी हुए शामिल
Dhirendra Shastri : नई दिल्ली। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू जोड़ो पदयात्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हर दिन किसी न किसी नामी हस्ती की उपस्थिति यात्रा को और चर्चा में ला रही है। अब इस पदयात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और अभिनेता राजपाल यादव भी शामिल हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सितारे जमीन पर बैठकर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच साधारण भाव से नजर आए। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और देवकीनंदन ठाकुर कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए। वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव को एक-दूसरे से हंसते हुए बातें करते देखा जा सकता है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यात्रा में शामिल होने से पहले शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किए थे। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा और पदयात्रा में मौजूदगी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा पहले ही लाखों लोगों को जोड़ चुकी है, और अब बॉलीवुड सेलेब्स की दस्तक ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP : बच्चा मोबाइल पर देख रहा था इंस्टाग्राम और चलने लगी गंदी रील, इन्फ्लुएंसर के खिलाफ मां ने कराई FIR
- 2. CG News : स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर प्रबंधकों पर की कार्रवाई
- 3. CG News : अनिल टुटेजा–अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से जमानत, शराब घोटाले के दो आरोपियों को भी राहत
- 4. Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान गिरने से सर्द होगी रातें, कई जिलों में अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

