Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Dhirendra Shastri: हाथरस हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने जारी किया वीडियो, जन्मदिन से पहले भक्तों से की बड़ी अपील
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन 4 जुलाई को है. इस मौके पर हर साल बागेश्वर धाम के श्रद्धालुओं की भीड़ बागेश्वर धाम छतरपुर में उमड़ती है.

Dhirendra Shastri: नई दिल्ली: बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से खास अपील की है. दरअसल उन्होंने श्रद्धालुओं से बागेश्वर धाम ना आने की अपील की है. इसके लिए उन्होंने खास तौर पर एक वीडियो जारी किया है. बताया जा रहा है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई दूर घटना के चलते उन्होंने श्रद्धालुओं से खास अपील की है.
Dhirendra Shastri: वीडियो जारी कर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन 4 जुलाई को है. इस मौके पर हर साल बागेश्वर धाम के श्रद्धालुओं की भीड़ बागेश्वर धाम छतरपुर में उमड़ती है. हाथरस में हुए घटना के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से अपील की है कि वे बागेश्वर धाम ना आये.
Dhirendra Shastri: आपको बता दें मंगलवार को हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. जिसमें लगभग 121 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, श्रद्धालु उनके जन्मदिन पर बागेश्वर धाम ना आएं। श्रद्धालु जहां भी हैं वहीं अपने हिसाब से उनका जन्मदिन मनाएं तो उन्हें बहुत खुशी होगी. साथ ही उन्होंने हाथरस में जान गंवानें वालों मृतकों को श्रद्धांजलि देने और घायलों के जल्द स्वास्थ्य की कामना की. और श्रद्धालुओं से भी यही अपील की.
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


