Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Dhinchak Pooja: 'सेल्फी मैंने ले ली आज' फेम ढिंचैक पूजा ने रचाई शादी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो-वीडियो

Dhinchak Pooja

Dhinchak Pooja: सेल्फी मैंने ले ली आज फेम ढिंचैक पूजा ने रचाई शादी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो-वीडियो
X

Dhinchak Pooja: मुंबई: ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से सोशल मीडिया पर वायरल हुई ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि उनकी कथित शादी बनी हुई है। सोशल मीडिया पर पूजा ने एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

दुल्हन के अंदाज में दिखीं ढिंचैक पूजा

ढिंचैक पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज साझा किया, जिसमें जयमाला और शादी से जुड़े कुछ खास पल दिखाई दिए। हालांकि उन्होंने अपने पति का चेहरा पूरी तरह रिवील नहीं किया। वीडियो में पूजा गुलाबी और लाल रंग के ब्राइडल आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने हैवी ज्वेलरी, बड़ी नथ और ग्लैमरस मेकअप के साथ अपना वेडिंग लुक पूरा किया। पोस्ट शेयर करते हुए पूजा ने लिखा, “मेरी शादी के कुछ क्लिप्स, आगे और भी शेयर करूंगी।” हालांकि कई लोग इसे उनकी असली शादी मान रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह किसी नए म्यूजिक वीडियो या प्रमोशनल शूट का हिस्सा भी हो सकता है।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

ढिंचैक पूजा की पोस्ट पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “अब नया गाना आएगा - शादी मैंने कर ली आज।” दूसरे ने लिखा, “दिलों का शूटर है मेरा शौहर।” वहीं कई यूजर्स ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दीं।


ऐसे बनी थीं इंटरनेट सेंसेशन

ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। वह 2016-17 में अपने अनोखे गानों की वजह से रातोंरात वायरल हो गई थीं। ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’, ‘दिलों का शूटर’ और ‘बापू दे दे थोड़ा कैश’ जैसे गानों ने उन्हें सोशल मीडिया की पॉपुलर पर्सनैलिटी बना दिया। वह बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं। अब उनकी यह नई पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire