Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

किसी भी वक्त सरेंडर कर सकता है धन कुबेर सौरभ शर्मा, कोर्ट में दिनभर मची रही गहमा-गहमी...

कयास लगाए जा रहे हैं कि कल सौरभ शर्मा सरेंडर कर सकता है

किसी भी वक्त सरेंडर कर सकता है धन कुबेर सौरभ शर्मा, कोर्ट में दिनभर मची रही गहमा-गहमी...
X

MP News : भोपाल। आरटीओ विभाग का पूर्व कांस्टेबल धनकुबेर सौरभ शर्मा किसी भी वक्त भोपाल कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। सरेंडर करने को लेकर सौरभ शर्मा ने वकील के माध्यम से कोर्ट में आवेदन दिया है। कोर्ट ने जांच एजेंसी से केस डायरी मांगी है।कयास लगाए जा रहे हैं कि कल सौरभ शर्मा सरेंडर कर सकता है। इसके बाद कोर्ट जांच टीम को उसकी रिमांड दे सकती है। गौरतलब है कि सौरभ शर्मा मामला पिछले 1 महीने से गरमाया हुआ है। उसके घर से सोने चांदी की बिस्किट ईट के साथ नगदी और कई बेनामी संपत्ति मिली थी। उसी के करीबी की कार से 52 किलो सोना और 11 करोड रुपए भी जप्त हुए थे।

MP News : उसके बाद से ही वह सरकारी जांच एजेंसियों के निशाने पर है। इस बीच सौरभ शर्मा के वकील ने सामने आकर सरकार से मांग की थी के सरकार अगर सौरभ शर्मा को सुरक्षा दे तो वह सरेंडर कर सकते हैं। वकील ने कहा था कि उनकी जान को खतरा है इस वजह से वह सरेंडर करने से बच रहे हैं। पूर्व में भोपाल जिला न्यायालय में सौरभ शर्मा के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने इसके खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही सौरभ के आत्म समर्पण के कयास लगाए जा रहे थे। बता दे की सौरभ की तलाश में एयरपोर्ट्स पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

MP News : हैरान कर देने वाली बात है कि कई टीमों के दुबई तक सौरभ की तलाश करने के बावजूद उसका पता नही चल पाया था। लेकिन आज दोपहर के समय अचानक से मीडिया में आई खबर के बाद पूरे शहर में सौरभ शर्मा के सरेंडर करने वाली बात से हड़कंप मच गया। इस बीच सूत्रों ने खबर दी कि सौरभ शर्मा ने आज सरेंडर नहीं किया है। उन्होंने सरेंडर करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है उसके बाद कोर्ट ने जांच एजेंसी से केस डायरी मंगवाई है। दूसरी और भोपाल कोर्ट के बाहर मीडिया का भी जमावड़ा देखने को मिला। दोपहर से लेकर देर रात तक मीडिया कोर्ट के सामने डटी रही। सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने मीडिया को बताया कि सोमवार को भोपाल जिला कोर्ट में सौरभ को दोपहर एक बजे सरेंडर करवाया है।

MP News : हालांकि लोकायुक्त के डीजी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया हैं। ईडी की मानो तो सौरभ के ठिकानों से 23 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई थी। इससे पहले जब लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पर रेड मारी थी तब 2 करोड़ 87 लाख रुपये नगदी जब्त की गई थी। वही चांदी और सोने के बिस्किट और ईट मिली थी। वहीं दूसरी तरफ भोपाल के पास मेंडोरी के जंगल से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सौरभ के सहयोगी चेतन गौड़ की कार से 11 करोड़ कैश और 52 किलोग्राम सोना भी बरामद किया था। इसके अलावा भी सौरभ की कई बेनामी संपत्तियां भी जांच के दौरान सामने आई है। सौरभ ने यह संपत्तियां कैसे हासिल की फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है। सरेंडर करने के बाद राज पर से पर्दा उठ सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire