Create your Account
Dhamtari News : सफाई के दौरान सीआरपीएफ कैंप में चली गोली, जवान घायल...
- Rohit banchhor
- 05 Aug, 2024
Dhamtari News : धमतरी। जिले के बिरनासल्ली सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को सुबह राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई।
Dhamtari News : धमतरी। जिले के बिरनासल्ली सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को सुबह राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज के बाद कैंप में अफरा- तफरी मच गई। साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे और तो घायल जवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।
Dhamtari News : बता दें कि बिरनासल्ली सीआरपीएफ कैंप में एक जवान सोमवार को अपने रायफल की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। जिसकी चपेट में आने से वह जवान घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने उन्हें इलाज के लिए नगरी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।
Dhamtari News : जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि घायल जवान के हाथ में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Madhyamik Result 2026 : पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 86.83% छात्र पास, अभिरूप भद्रा बने टॉपर
- 2. CG News : चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, किराए के मकान में फंदे पर मिली लाश
- 3. MP News : पांढुर्णा में भीषण आगजनी से 20 घर जलकर हुए राख, दर्जनों पशुओं ने तोड़ा दम
- 4. Share Market: कच्चे तेल की कीमतों के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 251.61 अंकटूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

