Begin typing your search above and press enter to search.
Dhamtari News : मुठभेड़ में 5 लाख का नक्सली हुआ ढेर, हथियार और दैनिक सामाग्री जब्त…
Dhamtari News : धमतरी। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल में डीआरजी नगरी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

Dhamtari News : धमतरी। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल में डीआरजी नगरी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें 5 लाख रूपये का एक ईनामी नक्सली को सुरक्षा बलो ने ढेर किया है। साथ ही कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना भी जताई जा रही है।
Dhamtari News : बता दें कि नगरी डीआरजी की टीम रोज की तरह सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों की ओर फायरिंग किया। करीब घंटे भर तक चले मुठभेड़ में दोनो ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है। वहीं सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हालिस किया है। जबकि बाकी नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग गए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


