Top
Begin typing your search above and press enter to search.

DGP Murder Case: जल्लाद निकली DGP की पत्नी, हाथ पांव बांधे, आंखों में डाली लाल मिर्च, फिर चाकू से गोदा, जानें क्या थी खुन्नस

DGP Murder Case: जल्लाद निकली DGP की पत्नी, हाथ पांव बांधे, आंखों में डाली लाल मिर्च, फिर चाकू से गोदा, जानें क्या थी खुन्नस
X

DGP Murder Case: बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। बेंगलुरु के पॉश एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर रविवार को उनका शव खून से लथपथ मिला। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उनकी पत्नी पल्लवी ने ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने पल्लवी और उनकी बेटी कृति को हिरासत में लिया है।

DGP Murder Case: पुलिस पूछताछ में पल्लवी ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि ओम प्रकाश के साथ उसकी तीखी बहस हुई थी। गुस्से में उसने पूर्व डीजीपी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। जलन से तड़प रहे ओम प्रकाश पर पल्लवी ने चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद उसने अपनी दोस्त को वीडियो कॉल कर कहा, "मैंने राक्षस को मार डाला।" जांच में पता चला कि पल्लवी को सिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी थी और वह इसका इलाज करा रही थी।

DGP Murder Case: सूत्रों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। कर्नाटक के दांदेली में जमीन को लेकर चल रहा संपत्ति विवाद भी हत्या की एक वजह बना। पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी, और जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने थाने के सामने धरना भी दिया।

DGP Murder Case: 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। उन्होंने 2015 से 2017 तक कर्नाटक के डीजीपी के रूप में सेवाएं दी थीं। पुलिस ने उनके घर को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire