Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
DG Conference: नवा रायपुर में 28 से 30 नंवबर तक डीजी कांफ्रेंस, PM नरेंद्र मोदी,अमित शाह और अजित डोभाल होंगे शामिल, पीएम रूकेंगे स्पीकर हाउस में
- Pradeep Sharma
- 12 Oct, 2025
DG Conference: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले 60वें डीजी कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर
DG Conference: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले 60वें डीजी कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के लगभग 250 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। होटल या निजी भवनों की बजाय कार्यक्रम और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था केवल शासकीय भवनों में की जाएगी।
DG Conference: डीजी कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
जानकारी के अनुसार डीजी कांफ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साइबर क्राइम, सीमा प्रबंधन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही नई तकनीक, इंटेलिजेंस शेयरिंग और राज्यों के बीच सुरक्षा समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। खासकर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हाल के महीनों में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त अभियानों से मिली बड़ी सफलताओं पर चर्चा होगी।
DG Conference: इसके आधार पर आगे की नई रणनीतियां तय की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्री पहले ही माओवाद समस्या को पूरी तरह खत्म करने की समय सीमा 31 मार्च 2026 तय कर चुके हैं। माना जा रहा है कि माओवाद पर विशेष सत्र होगा, जिसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सीधे सुरक्षा अधिकारियों से फीडबैक लेंगे। सम्मेलन से कई नई नीतियां भी सामने आने की उम्मीद है।
DG Conference: आईआईएम भवन में कांफ्रेस, मोदी रूकेंगे स्पीकर हाउस में
सम्मेलन का आयोजन नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) भवन में होगा। प्रधानमंत्री मोदी के रात्रि विश्राम की संभावित व्यवस्था नवा रायपुर स्थित नवीन स्पीकर हाउस में की जा सकती है। इस भवन से आइआइएम और नया विधानसभा भवन बेहद नजदीक हैं, जिससे आवागमन में सहूलियत होगी।
DG Conference: अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था आफिसर्स मेस, सर्किट हाउस, कन्वेंशन सेंटर और पहुना अतिथि गृह में की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं सुविधायुक्त और गरिमा के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में डीजी कांफ्रेंस का आयोजन हो रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच
- 3. MP Crime : शादी के महज 25 दिन बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल, प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, 48 घंटे में खुला राज
- 4. CG News : सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

