Top
Begin typing your search above and press enter to search.

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर रोका, सीमा पर लगा कई किमी लंबा जाम

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर रोका, सीमा पर लगा कई किमी लंबा जाम
X

रायपुर: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। बुधवार शाम को लगभग 12 घंटे तक ट्रकों और भारी वाहनों को बसंतपुर से धनवार के बीच रोका गया, जिससे 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हालांकि, फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन श्रद्धालुओं को अभी भी रोकने के आदेश जारी हैं।

प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद सीमावर्ती राज्यों में 31 जनवरी की रात 12 बजे तक वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरगुजा आईजी के निर्देश पर कुंभ यात्रियों की गाड़ियों को रोका गया, जिससे सूरजपुर जिले के चंदौरा में कई वाहनों को वापस भेजा गया। स्थानीय यात्री बसों और चार पहिया वाहनों को छूट दी गई है, लेकिन कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को धनवार बॉर्डर पर रोका गया।

जाम के कारण यूपी के रेनुकूट तक जाने वाली गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से रघुनाथपुर होकर भेजा गया। इस दौरान श्रद्धालु खाने-पीने के लिए परेशान रहे। 1 फरवरी से महाकुंभ के लिए वाहनों की एंट्री शुरू होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire