Create your Account
Dev Deepawali: 25 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी, गंगा तट पर होगी आतिशबाजी
Dev Deepawali: वाराणसी। देव दीपावली के मौके पर आज काशी के घाट, कुंड और तालाब दीपों की अद्भुत आभा से जगमगाने वाले हैं। शहर के 84 घाटों और 96 कुंड-तालाबों पर लगभग 25 लाख दीप जलाकर श्रद्धालु मां गंगा की आराधना करेंगे। शाम 5:15 से 5:50 बजे तक सभी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन होगा, जिसके बाद नमो घाट, दशाश्वमेध, शीतला और अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती शाम छह बजे से आयोजित होगी।

Dev Deepawali: देव दीपावली के इस भव्य आयोजन में लेजर शो, ग्रीन आतिशबाजी और रंगोली विशेष आकर्षण रहेंगे। चेत सिंह घाट पर तीन चरणों में प्रोजेक्शन व लेजर शो होगा, जबकि ललिता घाट के सामने रेत पर रात 8:15 बजे ग्रीन आतिशबाजी से आसमान रंगीन होगा। पूरे आयोजन के लिए सुरक्षा, सफाई और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Dev Deepawali: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप काशी आज “दिव्य और हरित काशी” के रूप में सजेगी। घाटों पर नारी सशक्तीकरण, अहिंसा परमो धर्मः, और प्रकाश उत्सव जैसी थीम पर सजावट होगी। गंगा तट पर दीपों की रोशनी और रंगीन आतिशबाजी का संगम आज एक अलौकिक दृश्य रचेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
- 2. GT vs RR IPL 2026: जुरेल-यशस्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का टारगेट
- 3. MP News : पंवासा में महिला पेडलर सहित चार तस्कर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त
- 4. DC vs GT IPL 2026 : रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में ये टीम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

